छोटी छोटी गैय्या, छोटे छोटे ग्वाल, छोटो सो – 2 मेरो, मदन गोपाल ।।
आगे आगे गैय्या, पीछे पीछे ग्वाल, बीच में मेरो, मदन गोपाल
घास खावे गैय्या, दूध पीवे ग्वाल, माखन खावे मेरो, मदन गोपाल
काली काली गैय्या, गोरे गोरे ग्वाल, श्याम वर्ण मेरो, मदन गोपाल
छोटी छोटी लखूटी, छोटे छोटे हाथ, बंसी बजावै मेरो, मदन गोपाल
छोटी छोटी सखीयां, मधुवन बाग, रास रचावै मेरो, मदन गोपाल