सांवरे की ज्योत को जगा के देख ल
तर्ज : दुनियां चले ना…..
सांवरे की ज्योत को जगा के देख ले, आयेंगें कन्हैया, तू बुला के देख ले ।।
फूलों से सजा लो, चाहे लाख दरबार, भावना नहीं तों, सब कुछ बेकार, भावना से श्याम को, रिझा के देख ले ।। 1 ।।
करोगे दिखावा, तो दिखावे से ये दूर, इनको तो श्रद्धा के, दो फूल है मंजूर, श्रद्धा के फूल तँ, चढ़ा के देख ले ।। 2 ।।
तेरे सोने चांदी का, ना कोई मोल है, प्रेम के दो आंसू, बड़े ही अनमोल है, चरणो में आंसू दो, बहा के देख ले ।। 3 ।।
करो ना गुरूर, श्याम रूठ जायेंगें, प्रेमियों की बात सुन, दौड़े आयेगें, चरणों में अर्जी तू, लगा के देख ले ।। 4 ।।
आयेगा कन्हैया…….