अपने बन्ने की बन्नी बनी रे दुल्हनिया
हंसी उडावे चाहे सारी सखीयां बन्नी बनी रे दुल्हनिया ॥ केशरीया रंग में, चुनरीया रंगाऊंगी
मोतीयन का झुमका बन्ना, पहन के आऊंगी
छन छन बाजे मोरी पायलीयां ।
बन्नी बनी
हाथो में हीरों की पुंची, पहन के आऊंगी
गले में सोने का नैकलेस, पहन के आऊंगी
खन खन बाजे मोरी हाथों की चुड़ीया । बन्नी बनी
तेरे लिये मैने तो परिवार सारा छोड़ा रे ।
तेरे संग प्रीत जोड़ी, सखींया सारी छोड़ी रे ।
तू है मोहन मेरा मैं हूं मोहनीयाँ । बन्नी बनी…
अपने बन्ने की बन्नी बनी रे दूल्हनीया
हंसी उड़ावे चाहे सारी सखीयाँ बन्नी बनी
***