(तर्ज – फूल तुम्हे भेजा है खत मे …)
मंगल अवसर ब्याह रच्या है, गौरी गणेश मनाओरी
प्यारे बना का ब्याह रचा है देवी देव पूजाओरी ।
मंगल अवसर
१) शुभ विवाह की मंगल बेला, जीवन में मंगल कर दे नव जीवन के शुभ आरंभ में, मधुरता सुन्दरता भरदे
रहे पुष्पमय जीवन सारा, सिद्ध सिद्ध फूल चढाओरी …
मंगल…
२) बड़े भाग्य से अवसर आया, हुवा सभी मनचाहा है । जुटे लोग सब घर बाहर के, सबने रस बरसाया है
रहे बरसता रसमय जीवन, प्रभु पदं बंदन गाओरी
मंगल अवसर व्याव रचा है, गौरी गणेश मनाओरी
प्यारे बना का व्याह रचा है, देवी देव पुजाओ री…
*
ما
५