हल्दी बडी़ है खुशबूदार लगवा लो बन्नी
हल्दी गीत
हल्दी बडी़ है खुशबूदार लगवा लो बन्नी
आया है सारा परिवार लगवालो बन्नी
दादा तुम्हारे बड़ी दूर से लाये
दादी पिसावे गणपति को मनावे
निर्विघ्न होंगे सब काज
लगवा लो बन्नी-हल्दी-
पापा तुम्हारे बड़ी दूर से लाये
मम्मी मिलावे शंकर गौरा को मनावें
होगा अमर ये सुहाग लगवा लो बन्नी हल्दी
चाचा तुम्हारे बड़ी दूर से लाये
चाची पिसावे विष्णु लक्ष्मी को मनावे
धन धानसे भरेगा भंडार लगवा लो बन्नी
भैया तुम्हारे बड़ी दूर से लाये
भाभी पिसावे राम-सीता को मनावे
सुंदर होगा संस्कार लग वालो बन्नी – हल्दी