मुझे इतना बतादे कान्हा तेरा रंग कालाक्यू-2
तू काला होकर भी सबसे निराला क्यूं ।।
मैंने काली रात को जन्म लिया
और काली गाय का दूध पिया
मेरी कम्बली भी काली है इसलिये काला हूं
② मैंने काले नाग को नाथ लिया और काल के शीश पे नाच किया
नागोका रंग काला इसलियेकाला हूं
सखी रोज ही घर में बुलाती है
और माखन खूब खिलाती है।
सखियों का दिल काला इसलिये काला हूँ