मजाक के गीत
(लय- दो हंसो का जोड़ा बिछुड गयो)
फैशन की हवा ऐसी चल गई रे,
बहू संग सास बिगड़ गई रे…
जब बहुए गाउन में आवे.
सास तुरन्त पलाज़ो लटकावे,
घरवालों की हालत बिगड़ गई रे,
बहू संग सास बिगड़ गई रे।
हाई हील सैंडल जब पहने बहूरिया,
बेलीज ले के आवे सासू जाके बैजरिया.
हील पहन कर गिर गई रे, बहू संग सास बिगड़ गई रे
पिज़्ज़ा का ऑर्डर करावे बहूरिया
SWIGGY से बर्गर सासु मंगवईया
बाप बेटों की हालत बिगड़ गई रे
बहू संग सास बिगड़ गईरे