(लय-आने से उसके आये बहार)
अभिनन्दन नव वर्ष का आज, खुशिया फैले खिले उजास
स्वागत स्वागत है नये वर्ष का,
गीत सुनाते हैं नये वर्ष
ओस सुबहकी चमकी ,बिखराकर के छटा जो निराली
नववर्ष सौगाते लाया, जैसे घर -2 में होली दिवाली
दिल खोले, झूमे नाचे ,स्वागत करे मिल के, नये वर्ष का गीत सुनाते हैं नये वर्ष का,
स्वागत स्वागत है नये वर्षका
उत्साह और उमंग से ,पुलकित हुआ है ये जीवन
चिंतन की धारा जो बदली ,आया मानस में सचमुच नयापन
लक्ष्य चुने, सपने बुने ,स्वागत करे मिल के नये बर्ष का
रंग बिरंगे फूलो, से बगिया में छायी बहारे
चांद सूरज मुस्कुराये , जगमग करते है अम्बर में तारे
चमकीली किरणों से स्वागत करे मिल के नये वर्षका गीत सुनाते है नये वर्ष का
स्वागत् स्वागत है नये वर्ष का
अभिनन्दन नववर्ष का आज, खुशियों फैले बढ़े उजास स्वागत स्वागत है नये वर्ष का