(लय-देखा एक ख्वाब तो ये सिल सिले हुए)
जा रहा पुराना वर्ष नया आ रहा
झूम रहा है मन खुशी से गा रहा
सपने नये है उम्मीदे नयी ,सतरंगी फूल ये चमन खिला रहा
नूतन बहारे नये रंग सजे,हर दिल में रोशनी के दीप जले प्रेम भाव से सबकेफिर गले मिले, भूल जाये बीते हुये शिकवे गिले
मिटी शंकाये विश्वास आरहा, मौसम है बदला, मधुमास छा रहा
झूम रहा है मन खुशी से गा रहा
जा रहा पुराना वर्ष नया आरहा
जागे संकल्प आगे बढ़ते रहे, सीढ़ी की सफलता की चढते रहे
सबके लिये हो मन में ये भावना, स्वास्थ्य व समृद्धि की मंगल कामना
रौनक उमंग उत्साह छा गया, मंजिल मिलेगी ये ख्याल आरहा
झूम रहा है मन खुशी से गारहा
जा रहा पुराना वर्ष नया आ रहा