Bhikshu Ki Abhivandana Hu Kar Rahe

भिक्षु की अभिवन्दना
 (लय- दिल के अरमां)
साध्वी -जयश्री जी
भिक्षु की अभिवन्दना हम कर रहे
 स्मरण से मन में खुशाली भर रहे।।
१. आ गये वे विश्व की तकदीर बन । 
नाम से भव-सिन्धु सारे तर रहे ।।
२. जिन्दगी भर बन शमां जलते रहे
रोशनी से हर अंधेरा हर रहे ।।
३. संघ-हित कानून जो तुमने दिए ।
 आज हम अभिमान उन पर कर रहे ।।
४. संघ का हर गुल महक देता नई ।
 विश्व को सुरभित उसी से कर रहे ॥
५. तुलसी की शुभ शासना से धन्य हैं ।
 भक्ति से ये प्राण गण पर धर रहे ॥

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top