A Malik Tere Bande Hum

ईश वन्दना

ए मालिक तेरे बन्दे हम, ऐसे हो हमारे करम। नेकी पर चले और बदी से टलें, ताकि हँसते हुए निकले दम।
ये अँधेरा घना छा रहा, तेरा इंसान घबरा रहा। हो रहा बेखबर, कुछ न आता नजर, सुख का सूरज छिपा जा रहा। है तेरी रोशनी में जो दम, तो अमावस को करदे पूनम ।। नेकी पर चलें और बदी से टलें ताकि हंसते हुए निकले दम
जब जुल्मों का हो सामना, तब तू ही हमें थामना वो बुराई करे, हम भलाई भरें, नहीं बदले की हो भावना बढ़ उठे प्यार का हर कदम, और मिटे बैर का ये भरम नेकी पर चलें और बदी से टलें, ताकि हंसते हुए निकले दम …
बड़ा कमजोर है आदमी, अभी लाखों हैं इसमें कमी पर तू जो खड़ा है दयालू बड़ा, तेरी किरपा से धरती थमी दिया तूने हमें जब जनम, तू ही झेलेगा हम सबके गम नेकी पर चलें और बदी से टलें ताकि हंसते हुए निकले दम …
Song title: Ae Malik Tere Bande Hum Movie: Do Aankhen Barah Haath Singer(s): Lata Mangeshkar
Music: Vasant Desai Lyrics: Bharat Vyas

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top