Bhagwan Tumhara Charno Me

भगवान तुम्हारे चरणों में

भगवान तुम्हारे चरणों में, मैं तुम्हें रिझाने आई हूं।
 वाणी में तनिक मिठास नहीं, पर विनय सुनाने आई हूँ।
प्रभु का चरणामृत लेने को, है पास मेरे कोई पात्र नहीं। आंखों के दोनों प्यालों में, कुछ भीख मांगने आई हूं ॥
भगवान तुम्हारे चरणों में…
तुम से लेकर क्या भेंट धरूं, भगवान आपके चरणों में। 
मैं भिक्षुक हूं तुम दाता हो, सम्बन्ध बताने आई हूं ॥
भगवान तुम्हारे चरणों में..
सेवा को कोई वस्तु नहीं, फिर भी मेरा साहस देखो।
 रो-रोकर आज आंसुओं का, मैं हार चढ़ाने आई हूं ॥
भगवान तुम्हारे चरणों में…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top