स्वागत गीत
( लय- झिलमिल सितारो-)
करते है हम स्वागत सतिवर आज तुम्हारा,
छाई है खुशियां सुन्दर देख नजारा ।
दर्शन पाकर पुलकित है मन जागा भाग्य हमारा
स्वागत, सतिवर आज तुम्हारा
श्रद्धा की ले कुमकुम केसर स्वागत थाल सजाये है
श्रद्धा की ले होहो—
भावों की है रोली चन्दन आस्था दीप जलाये है-2
आज खिला है गुलशन सारा
छायी है खुशियां –
आस लगाये बैठे थे हम कबतक सतिवर आयेगे-2
मीठी-2 अमृतवाणी का रस पान करायेगे-2
आज लगा जागा है भाग्य हमारा
छायी है खुशियों-
पुलकित है धरती का कण-२ सतिवर आजपधारे हे—जन-2 में उत्साह भरा है गूंज रहे जयनारे हैं-2
बन जाये जीवन पावन धारा
छायी है खुशिया –