प्रार्थना
मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों में। यह विनती है पल पल छिन्न छिन्न, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।
चाहे काँटो पे मुझे चलना हो, चाहे अग्नि में मुझे जलना हो।
चाहे छोड़ के देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।। मिलता है.
चाहे बैरी कुल संसार बने, चाहे जीवन मुझ पर भार बने। चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।। मिलता है………..
चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों ओर अँधेरा हो। पर चित ना डगमग मेरा हो, रहे ध्याान तुम्हारे चरणों में।। मिलता है……
जिव्हा पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे। तेरी याद तो आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।। मिलता है…… … |