(लय -एक तेरा नाम)
वीर तेरा नाम-2 हमको जान से भी प्यारा ।
तू है तो हर सहारा है वीरं तेरा नाम….
① क्षत्रिय कुल का लाल-2 माता त्रिशला का दुलारा है
तू है तो हर सहारा है वीर तेरा नाम….
② भव-भव में भटका हूँ कहीं चैन ना पाऊ मै तो हार गया। दुखियों के तारण हार
द्वारे तेरे मै आँऊ नैया है मझधार
सागर में तूफान-2 मेरी नैया डांवाडोल है
खवैया तू सहारा है वीर तेरा नाम….
चण्ड कोशिक को तारा है चन्दन बालाको तारा
मुझको तार दो
त्रिशला के हो जाये ,जैनों के हो प्यारे
मुक्ति पुरी का मार्ग – 2 हमे हर राह से भी प्यारा है
बता दे तू सहारा है ,वीरा तेरा नाम…