जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग पग लगता डेरा, वो भारत देश है मेरा
॥॥ ये धरती वो जहाँ ऋषि मुनि जपते प्रभु की माला जहाँ हर बालक एक मोहन है और राधा हर एक बाला जहाँ सूरज सबसे पहले आकर डाले अपना फेरा, वो भारत देश है मेरा…..
■ अलबेलों की इस धरती के त्योहार भी है अलबेले
कहीं दीवाली की जगमग है कही है होली के मेले
जहाँ राग रंग और हँसी खुशी का चारो ओर है घेरा, वो भारत देश है मेरा…..
■ जहाँ आसमान से बाते करते मंदिर और शिवाले जहाँ किसी नगर में किसी द्वार पर कोई न ताला डाले
प्रेम की बंशी जहाँ बजाता है ये शाम सवेरा, वो भारत देश है मेरा…..
…