जय जिनेन्द्र बोलिये
जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र बोलिये।
जय जिनेन्द्र के स्वरों से, अपना मौन खोलिये ।
जय जिनेन्द्र ही हमारा एक मात्र मंत्र हो,
जय जिनेन्द्र बोलने को, हर कोई स्वतंत्र हो,
जय जिनेन्द्र बोल 2 खुद जिनेन्द्र हो लिये ।।1
जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र बोलिए पाप छोड़,
धर्म जोड़, यह जिनेन्द्र देशना, कर्म बंध को तू तोड़,
यह जिनेन्द्र देशना, जाग ! जाग ! अब रे चेतन काल बहु सो लिये। जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र बोलिये । ।2।।
हे जिनेन्द्र ज्ञान दो, मुक्ति का वरदान दो,
कर रहे है प्रार्थना, प्रार्थना पर ध्यान दो,
अब तुम्हारी ही शरण, जन्म मरण तोड़िये । ।3।।
जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र बोलिये।