Chalo Maiya Ke Dware Chalenge Inke Ji Bhar Ke Darshan Karenge

चलो मैया के द्वारे चलेंगे,इनके जी भर के दर्शन करेंगे 2

पहली सीढ़ी जो चढ़ेंगे, शैल पुत्री के दर्शन करेंगे 2
ये तो शिव की शिवा मेरी मैया,इनकी शक्ति से आगे बढ़ेंगे
दूसरी सीढ़ी ब्रह्मचारिणी मैया,सारी शक्ति की दाती ये मैया 2
झोलिया हम सब अपनी भरेंगे, इनके जी भर के दर्शन करेंगे 
तीसरी सीढ़ी फिर चंद्रघंटा इनकी सेवा से हर कम बनता 2
सारे संकट इन्हीं से कहेंगे इनके जी भर के दर्शन करेंगे
चौथी सीढ़ी कूष्मांडा प्यारी ,इनकी वेदों में महिमा है न्यारी2
इनके दर से न खाली रहेंगे,इनके जी भर के दर्शन करेंगे 
पांचवी सीढ़ी मैया जो आई,अपने बेटे को गोदी में लाई2
इनकी ममता से आंचल भरेंगे इनके जी भर के दर्शन करेंगे 
छठी सीढ़ी कात्यायनी मैया उनके आंचल में मिलती है छइयां 2
सारे जीवन के दुखड़े कहेंगे इनके जी भर के दर्शन करेंगे 
सातवीं सीढ़ी फिर कालरात्रि,हर सुख देने वाली दातरि 2
 जय हो मैया की मुख से कहेंगे इनके जी भर के दर्शन करेंगे 
आठवीं सीढ़ी फिर गौरी माता,ये शिवा सबकी भाग्य विधाता2
शिव के संग इनकी भक्ति करेंगें,इनके जी भर के दर्शन करेंगे
नौवीं सीढ़ी में सिद्ध दातरि मैया,इनके दर्शन(पूजा) करो मेरे भैया2 
जिंदगी के सभी सुख मिलेंगे, इनके जी भर के दर्शन करेंगे,चलो मैया के द्वारे चलेंगे इनके जी भर के दर्शन करेंगे 
( श्याम चूड़ी बेचने आया )

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top