जिस दिन मैय्या जी तेरा दर्शन होगा
तर्ज : झिलमिल सितारों …
जिस दिन मैय्या जी तेरा दर्शन होगा, उस दिन सफल मेरा जीवन होगा, तन मन मेरा तुझको अर्पण होगा,
उस दिन
मेरे मन के मंदिर में, मै तुझ को बिठाऊंगा, भाव भरे उपहार तेरे, चरणों में चढ़ाऊंगा, अंसूअन की धारा से वंदन होगा,
उस दिन
तेरा मेरा रिश्ता मैय्या, है बहुत पुराना, मुझ को तो मैय्या जी तुम, कभी ना भुलाना, ध्यान तेरा अब निशदिन होगा,
उस दिन 11 2 11
जैसे भी रखोगी मैय्या, मुझको तो मंजूर है, दृष्टि दया की मुझ को, पानी अब जरूर है, तेरी कृपा से मन दर्पण होगा,