मैय्या मेरी नौकरी पक्की करो,
(तर्ज : फूलौरी बिना चटनी….).
मैय्या मेरी नौकरी पक्की करो, आज मेरी तनख्वाह थे नक्की करो ।।
नौकरी करूं तो तुम्हारी करूं दूसरे की चौखट पे पांव ना धरूं श्रद्धा की डोर और पक्की करो ।। 1 ।।
आप जैसा मालिक मिलता नहीं, जो बार बार नौकर बदलता नहीं, खुशियों से आप मेरा दामन भरो ।। 2 11
आपने बताया वो काम कर दिया, जीवन ये आप के ही नाम कर दिया, काम देख मेरी भी तरक्की करो ।। ३ ।।
आप को फरक माँ पड़ता नहीं खजाने का कुछ भी बिगड़ता नहीं, मै हूँ unLucky मुझे Lucky करो ।। 4 ।।