Meri Mata Mera Jo Hai,Tera,

मेरी माता मेरा जो है
(तर्ज : मेरा जीवन कोरा कागज)
मेरी माता मेरा जो है, तेरा ही है दिया । कर न पाया कुछ भी अर्पण, तुझ से जो लिया ।। मेरी माता
मैं पुजारी तुम हो देवी, “हाथ मैं त्रिशूल’-2 मेरे मस्तक से लगा, “तुझ पे चढ़ा जो फूल’-2 शीश रख कदमों पे तेरे, मै हूं खो गया ,मेरी माता
तुने मुझको न भुलाया, “मैं गया जो भूल”-2 -2 तू है दाती मैं भिखारी, “दो चरण की धूल”- और क्या मांगू सभी कुछ, तुम से मिल गया ,मेरी माता
ओ मेरी ओसीया माता, “मैं हूं तेरा दास’ ‘-2 तूं सदा हाजिर खड़ी मां, “जब भी की अरदास”-2, जब चाहा था पाना तुझ मैं, तेरा ही हो गया । मेरी माता
मेरी गीता और रामायण, “है तेरा इतिहास”-2 शिव, उमा और अंजनीसुत, “पाया तेरे पास”-2, तूं ही मेरे कुल की देवी, तू ही मां ओसीया । मेरी माता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top