सेहरा 1
रस्ता रस्ता सड़का सड़का, घुमे रे मालणीया ।
सेवरा ले लो सेवरा ले ली, पूछे रे मालणीया ।
बना के दादाजी सेवरा मुलाये, गूंथ रे दादीसा । बना के बाबाजी सेवरा मुलाये, गूंथ रे बडीया सा । शीष बना के सेहरा सोहे, चम्पा और मोगरीया ।
सेवरा ले लो सेवरा ले लो, पुछे रे मालणीया ।
इसी प्रकार पापा, काकासभी नाम लेणा।
सेहरा 2
(लय- देख तेरे संसार की हालत)
देख तेरे बंगले की रोशनी, खुशी हुये नर नार,
बनासा सेहरा मुलाय । बना के दादा सेहरा मुलाये,
बने की दादी सेहरा गुंथाये हीरा जड़ावे पन्ना जड़ावे, लाला लगावे लख चार
बना का सेहरा है तैयार । देख तेरे बंगले की रोशनी
(इसी प्रकार पापा, काका, सभी नाम लेणा)
***
सेहरा 3
(तर्ज- कोरो काजलीयों…)
फुला भरीयो छाबड़ो बनमाली तू सीध जाय, बने रो सेवरो शीवरतनजी घर शादी है, हरिकिशनजी घर शादी है म्हार कंवरा रो मंडियो व्याव, बने रो सेवरो । कठोड़ तोरण बांधसी, कंठोड़ स्यू आवेली बरात, बने रो सेवरो सीलीगुडी तोरण बांधसी, विराटनगर स्यू आवेली बरात, बने रो सेवरो । सेवरो पेरन घोड़ी चढे, रायजादो परणने जाय, बने रो सेवरो । सेवरी पेरन घोड़ी चढ़े, गलीया म धम मचाय, वने रो सेवरो ।
***