दो हंसों की मोटर दरवाजे खड़ी रे, आज मेरा भैया माहेरा लाया रे,
टीका भी लाया भैया, रखड़ी भी लाया, कुण्डल की जोड़ी भैया संग लाया रे,
आज मेरा भैया माहेरा लाया रे । दो हंसो—-
लॉकेट भी लाया भैया दुलड़ी भी लाया, तिलहरी की जोड़ी भैया संग लाया रे,
आज मेरा
गजरा भी लाया भैया, चूड़ीयां भी लाया हथफूल की जोड़ी भैया संग लाया रे,
आज मेरा …
पायल भी लाया भैया, बिछिया, भी लाया, झुमके की जोड़ी भैया संग लाया रे, आज मेराभैया…
साड़ी भी लाया, भैया ब्लाउज भी लाया, चूनड़ की जोड़ी भैया संग लाया रे, आज मेरा भैया …
भैया भी आया, संगमे भावज भी लाया, भतीजा भतीजी की जोड़ी संग लाया रे, आज मेरा भैया…
***