(तर्ज थोड़ा थोड़ा हंसना जरुर…)
थोड़ा थोड़ा काम हनुमान जी करेंगे,
बाकी बचा काम श्रीराम जी करेंगे।।
नैया तुम्हारी डगमग डोले,
बेड़ा तुम्हारा खाए हिचकोले,
नैया पार हनुमान जी करेंगे,
बेड़ा तेरा पार श्रीराम जी करेंगे।।
कौन है जो तेरी लाज बचाए,
कौन है
जो तेरा संकट मिटाए, दुख तेरा
दूर हनुमान जी करेंगें,
लाज तेरी प्रभु श्रीराम जी रखेंगे।।
कौन है जो सीता का पता लगाए,
कौन है जो रावण को मार गिराए
सीता कीखोज हनुमान जी करेंगे,
रावण का वध श्रीराम जी करेंगे।।
भक्ति बिना ना मुक्ति मिलेगी,
“बनवारी” दिल में ना ज्योति जलेगी,
भक्ति वाला काम
हनुमान जी करेंगे,
मुक्ति वाला काम श्रीराम जी करेंगे