= बन्ना बन्नी गीत =
(लय- जी हम चोरी से बंधे इक डोरी से)
बन्ना – बन्नी जोड़ी से ,बँधे एक डोरी से,
जईयो कहाँ ए हजूर ।
देखो ताऊ आये ताई को संग में लाये,
देखो चाचाआये चाची को संग में लाये,
आयेगा अब रे मजा शादी ब्याह का।
देखो नाना आये नानी को संग में लायें,
देखो मामा आये मामी को सँग मे लायें,
आयेगा अब रे मजा शादी ब्याह का।
देखो फूफा आये भुआ को संग में लाये,
देखो मौसाआये मोसी को संग में लाये,
आयेगा अब रे मजा शादी ब्याह का।
देखो भैया आये भाभी को संग में लाये,
देखो जीजा आये जीजी को संग में लाये,
आयेगा अब रे मजा शादी ब्याह का।