तर्ज-सायोनारा (लव इन टोकियो।
जय बोलो जयबोलो, जैन धर्म कीजय बोलो
दुनिया के हर कोने से सब मिल करके जयबालो
ये वो शीतल छाया है नहीं जहाँ छल माया है,
सत्य अहिंसा और धरम जहाँ सभी को भाया हैं
जय बोलो…
महावीर को ये वाणी सारी दुनिया नेजानी
जीओ सबको जीने दो मत करना तुम मनमानी
जय बोलो….
त्याग, तपस्या सब करते, नित उठ जिनवर कोभजते
ॐ नमो अरहंताणं महामन्त्र सुमिरन करते ।
धर्म का झण्डा लहराये कभी न ये झुकने पाये
मित्र मण्डल तो यही कहे यशउसका बढ़ता जाये