अनुपम ज्योति किरण लायै, सबके मानस हर्षायें
(लय- नीले घोड़े रा असवार)
आत्म विजेता श्री महावीर आये गहन तिमिर को चीर
अनुपम ज्योति किरन लाये सबके मानस हर्षाए
क्षत्रिय कुंड ग्राम के प्यारे ,क्षत्रिय कुल उजियारे
शांति विधायक बोधि प्रदायक जन -२ नयन सितारे
लाये अमृत मय संदेश, हरने रोष रागअरु दैष
अनुपम ज्योति किरन लाये
अनु प्रति कूल परिषह आये एक-र से बढ़कर
संगम के मारणान्तिक संकट सहन किये हंस-हंसकर
समता के नव दीप जलाने, जनता को राह दिखाते
अनुपम ज्योति किरन लाये