Meri Naiya Me Lakshman Ram O Ganga Maiya Dheere Baho

श्री राम भजन

मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो…
मेरी नइया में राम जी सवार गंगा मैया धीरे बहो 
किसकी गंगा किसकी मैया, किसके लक्ष्मण राम 
गंगा मैया धीरे बहो.
 मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे
भागीरथ की गंगा, केवट की नैया ,दशरथ के लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो. मेरी नैया में रामजी सवार गंगा मैया धीरे..
कहां जाए गंगा ,कहां जाए नैया ,कहां जाए लक्ष्मणराम गंगा मैया धीरे-धीरे बहो। मेरी नैया में रामजी सवार गंगा मैया
 सागर जाए ,गंगा पार जाए नैया ,वन जाए लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो…
कहां रहे गंगा कहां रहे नैया, कहां रहे लक्ष्मण राम
 गंगा मैया धीरे बहो मेरी नैया में राम जी….
धरती पे गंगा ,गंगा में नैया, अयोध्या में लक्ष्मण राम 
गंगा मैया धीरे बहोर
 मेरी नैया में रामजी सवार गंगा मैया धीरे बहो…
क्या करे गंगा क्या करे नैया, क्या करे लक्ष्मण राम
 गंगा मैया धीरे बहो.. मेरी नैया में राम जी सवार गंगा मैया.
पाप काटे गंगा ,पार करे नैया, दुख हरे लक्ष्मण राम 
गंगा मैया धीरे बहो। मेरी नैया में राम जी सवार गंगा मैया धीरे बहो 
2 टूटी फूटी है काठ की नैया तुम बिन मै‌या कौन, खैवया मेरी नैया है, बिच मझधार ,ओ गंगा मैया धीरे बहो 
दीन दुखी के ये रखवाले दुष्टों को भी तारण वाले 
अब आये है मेरे धाम ओ गंगा मैया धीरे वहो
 धीरे बहो मैया धीरे बहो मे री नैया में चारो धाम 
ओ गंगा मैया धीरे बहो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top