Aaj To Goura Dekho Bani Re Dulhniya

(लय- कौन दिशा में लेके चला रे)
गणगौर गीत – आज तो गोरा देखो बनी रे दुल्हनिया

आज तो गौरा देखो बनी रे दुल्हनिया ,चली इसरजी के साथ,लेके हाथों में  हाथ जरा देखन दो देखन दो

शीश गोरा के रखङी सोहे, कान गौरा के झुमके सोहे 
जामे जड़ों रे नगीना, जरा पहनन दो पहनन दो
गले गोरा के हरवा सोहे, हाथ गोरा के चुड़ला सोहे जामे जड़ो रे नगीना, जरा पहनन दो पहनन दो
कमर गौरा के तगड़ी सोहे, पैर गोरा के पायल सोहे, पैर गोरा कर बिछुये सोहे जामे जड़ो रे नगीना, जरा पहनन दो पहनने दो
कमर गोरा के लहंगा सोहे, अंग गोरा अंगिया सोहे, शीश गोरा के चुनर सोहे जामे जड़े हैं सितारे, जरा ओढन दो ओढन हो 
हम तो जिम्माए गौरा, लाडू और घेवर ,जीमो ईसर जीके साथ झांकी देखन दो -2,आज तो गौरा देखो बनी रे दुल्हनिया जरा देखन दो देखन दो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top